Multibagger Stock: नमस्कार दोस्तों, कई बार पैनी स्टॉक निवेशकों को शानदार रिटर्न दे देते है| ऐसे स्टॉक बहुत ही कम निवेशकों को मिल पाते है| आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए एक ऐसा है स्टॉक लेकर आये है जिसका भाव अभी 100 रूपये से कम है| इस शेयर ने निवेशकों के 1 लाख रूपये को 43 लाख रूपये तब्दील कर दिया है| चलिए जानते है इस शेयर के बारे में –
क्या है शेयर का नाम
जिस शेयर के बारे में हम बात कर रहे है उस शेयर का नाम है – सर्वोटेक पॉवर सिस्टम्स लिमिटेड (Servotech Power Systems Ltd). यह शेयर आज लगभग 90.60 रूपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है| इस शेयर का 52 वीक हाई ₹100.00 और 52 वीक लो ₹16.48 है|
ये है ऑर्डर की पूरी डिटेल्स
एक्सचेंज फाइल को दी गयी जानकारी के अनुसार कम्पनी को सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी BPCL Limited से 120 करोड़ रूपये का बड़ा ऑर्डर प्राप्त हुआ है| कम्पनी को यह ऑर्डर 1800 डीसी फास्ट ईवी चार्जर्स के लिए मिला है जिसे वर्ष 2024 के अंत तक पूरा करना होगा| इस प्रोजेक्ट में 60 किलोवाट और 120 किलोवाट के दो चार्जर वेरिएंट भी शामिल है|
Servotech Power Systems Share Price History
पिछले एक माह में इस शेयर में 16.90% की तेजी देखने को मिली है तो वहीं पिछले 6 माह में यह शेयर 3.10% तक गिरा है| पिछले एक साल में इस शेयर ने 270.86% का रिटर्न दिया है तो वहीं पिछले 5 साल में इस शेयर ने 3,495.24% का शानदार रिटर्न दिया है|
जनवरी 2021 में यह शेयर 1.98 रूपये के भाव पर था और आज यह शेयर ९० रूपये से ऊपर के भाव पर है| इन 3 सालों में निवेशकों का निवेश 43 गुना तक बढ़ गया है| अगर किसी निवेशक ने जनवरी 2021 में इस शेयर में 1 लाख रूपये का निवेश किया होता तो उसका 1 लाख आज 43 लाख रूपये में तब्दील हो गया होता|
यह भी पढ़ें:-
- फिल्म बनाने वाली इस कम्पनी का शेयर आपको बना देगा करोड़पति, निवेशकों को मिला 1451% का रिटर्न
- ₹2 के इस शेयर ने लूटा निवेशकों का दिल, शेयर में आई 13% की तेजी
- मोतीलाल ओसवाल ने इन 3 शेयर को दी खरीदने की सलाह, यहाँ जानें टारगेट प्राइस सहित पूरी जानकारी
Disclaimer: इस स्टॉक्स की जानकारी सिर्फ आपको सूचित करने के लिए है। अगर आप इनमें से किसी में निवेश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह लें। stockmarketnews.kalurampingoriya.in किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।