Bonus Share: ये 3 कम्पनियां बांटने जा रही है अपने निवेशकों को बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bonus Share News: नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम 3 ऐसी कम्पनियों के बारे में जानने वाले है जो अपने निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ देने वाली है| इसके साथ ही हम इनकी रिकॉर्ड डेट के बारे में भी जानेगे| परन्तु उस से पहले हम जानते है कि बोनस शेयर होता क्या है –

बोनस शेयर क्या है

बोनस शेयर का मतलब होता है कि कंपनी निवेशकों को बिना किसी अतिरिक्त मूल्य के अधिक शेयर देती है। इस प्रक्रिया में, शेयर की मूल वैल्यू में कोई परिवर्तन नहीं होता और निवेशकों को सिर्फ वही मूल्य मिलता है जो शेयर की वैल्यू होती है। 

हालांकि, जब शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, तो शेयरों का मूल्य उसी अनुपात में कम हो जाता है। कंपनियाँ आमतौर पर बोनस शेयरों को जारी करके शेयर की मूल्य को कम करती हैं। इससे शेयर बड़े निवेशकों के लिए उपलब्ध होता है और शेयर की लिक्विडिटी बढ़ जाती है, जिससे शेयर का मूल्य भी बढ़ता है।

Intellivate Capital Ventures Bonus Share 

यह कम्पनी अपने निवेशकों को 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर का लाभ देने जा रही है| इसकी रिकॉर्ड डेट 12 फरवरी 2024 को तय की गयी है| यानि 12 फरवरी तक जिस निवेशक के पास इस कम्पनी के शेयर होंगे उसको ही बोनस शेयर का लाभ मिलेगा|

यह शेयर आज 163 रूपये के भाव पर कारोबार कर रहा है| इस शेयर का 52 वीक हाई ₹163.35 और 52 वीक लो ₹12.82 है|

KPI Green Energy Bonus Share 

पॉवर जनरेशन सेक्टर की इस कम्पनी ने अपने निवेशकों को 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है| इसकी रिकॉर्ड डेट भी 12 फरवरी 2024 को तय की गयी है| 12 फरवरी के बाद निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ नहीं दिया जायेगा|

यह शेयर आज 2,170 रूपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है| इस शेयर का 52 वीक हाई ₹2,417.75 और 52 वीक लो ₹390.00 है| 

Akshar Spintex Bonus Share 

इस कम्पनी ने अपने निवेशकों को 5 बोनस शेयर पर 1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है| कम्पनी ने इसकी रिकॉर्ड 15 फरवरी 2024 को तय की है| अगर आप बोनस शेयर का लाभ उठाना चाहते है तो 15 फरवरी 2024 से पहले इस कम्पनी के शेयर आपके पोर्टफोलियो में होने चाहिए|

यह शेयर आज 4.40 रूपये के भाव पर कारोबार कर रहा है| इस शेयर का 52 वीक हाई ₹8.50 और 52 वीक लो ₹3.85 है|

यह भी पढ़ें:-

Disclaimer: इस स्टॉक्स की जानकारी सिर्फ आपको सूचित करने के लिए है। अगर आप इनमें से किसी में निवेश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह लें। stockmarketnews.kalurampingoriya.in किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Comment